PM मोदी का बर्थडे.. राजनांदगांव में लगेगा हेल्थ कैंप:17 सितंबर को एक्सपर्ट करेंगे फ्री में जांच, आयुष्मान कार्ड भी बनेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राजनांदगांव में 17 सितंबर को मेगा हेल्थ कैंप लगने जा रहा है। यह शिविर भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में लगेगा। जिला प्रशासन और भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी दोनों मिलकर यह शिविर आयोजित करेगी। शिविर में रायपुर, दुर्ग और भिलाई के सरकारी व निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों की जांच फ्री में करेंगे। वहीं, बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएगें। ओपीडी, पंजीयन काउंटर, वॉलंटियर्स की रहेगी व्यवस्था कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों की सुविधा के लिए कई निर्देश दिए। बस स्टैंड से शिविर स्थल तक मुफ्त परिवहन की सुविधा रहेगी। शिविर में पर्याप्त ओपीडी कक्ष, पंजीयन काउंटर और वॉलंटियर्स की व्यवस्था की जाएगी। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ, बाल हृदय रोग विशेषज्ञ, गैस्ट्रोलॉजिस्ट, ऑन्कोलॉजिस्ट और न्यूरो फिजिशियन सहित कई विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। मरीजों के लिए लैब टेस्टिंग, सैंपल कलेक्शन और दवा वितरण की भी व्यवस्था होगी। आयुष्मान कार्ड भी बनेंगे शिविर में आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण भी किया जाएगा। 70 साल या उससे अधिक उम्र के सीनियर नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाए जाएंगे। पेयजल और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *