पंजाब के लुधियाना में आज धर्मपुरा स्थित शुगन पैलेस के सामने गुरुद्वारा हरकृष्ण साहिब में संग्राद के अवसर पर निशान साहिब का चोला बदला जा रहा था। अचानक निशान साहिब का पाइप बिजली की तारों से सट गया जिस कारण चार लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयावक हुआ कि एक व्यक्ति ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि 3 सीएमसी अस्पताल में दाखिल है। हादसे के बाद इलाके की संगत में शोक है। मरने वाले व्यक्ति का नाम अशोक कुमार है जो कि टिब्बा रोड का रहने वाला है। घायलों में रणवीर सिंह, राजिंदर सिहं, जगजीत सिंह ढल्ल है। घटना का पता चलते ही मौके पर विधायक अशोक पराशर भी सीएमसी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। मरने वाले अक्सर करता था मंदिरों और गुरुद्वारे में सेवा जानकारी देते हुए अशोक कुमार के भतीजे टिंकू ने कहा कि उसके चाचा अक्सर धार्मिक स्थानों पर सेवा करते है। उन्होंने अपने जीवन में शादी नहीं करवाई। अक्सर खाटु श्याम मंदिर या गुरुद्वारा साहिब में वह सेवा करने आते रहते थे। आज गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब बदलते समय अचानक हादसा हो गया। करंट इतना जोरदार लगा कि चाचा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बिजली की तारों के ऊपर सटा निशान साहिब जिस कारण हुआ हादसा इलाका निवासी लक्की ने कहा कि धर्मपुरा में बने गुरुद्वारा हरकृष्ण साहिब में ये हादसा हुआ है। निशान साहिब चढ़ाते समय संतुलन बिगड़ गया जिस कारण बिजली की तारों को ऊपर निशान साहिब आ गया। करंट लगने के उपरांत तुरंत सेवादारों ने बिजली सप्लाई बंद की लेकिन तब तक एक अशोक कुमार की डेथ हो चुकी थी। मौके पर पहुंचे पार्षद गौरवजीत गोरा ने कहा आज बहुत ही दुख घटना घटी है। गुरुद्वारा साहिब में अक्सर हर महीने निशान साहिब की चोला चढ़ाया जाता है। अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण ये हादसा हुआ है। हादसे में घायलों और मृतक व्यक्ति के परिवार के साथ उनके संवेदना है।


