4 घंटे लाइन में लगने के बाद भी DAP नहीं:किसानों का आरोप ब्लेक में बेच रहा माफिया, पूरे जिले में खाद की भारी किल्लत

अलवर में DAP खाद नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। अलवर जिला मुख्यालय से लेकर गांवों में यही हाल है। मंगलवार को के थानागाजी में डीएपी खाद के लिए किसान सुबह 6 बजे से लाइन में लग गए। फिर भी आधे किसानों को बिना खाद के निराश लौटना पड़ा। वहीं किसानों का आरोप है कि माफिया खाद को ब्लेक में बेचने में लगा है। थानागाजी में कई घंटे तक इंतजार करने के बावजूद खाद नहीं मिला। जबकि लाइन में महिलाएं और पुरुष दोनों लगे थे। किसान गिरधारी योगी ने आरोप लगाया कि वह सुबह 6 बजे से लाइन में खडा है, लेकिन अभी तक नंबर नहीं आया। खाद की कालाबाज़ारी की वजह से छोटे किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। क्रय विक्रय सहकारी समिति के महेश गुप्ता ने बताया कि प्रत्येक किसान को आधार कार्ड से 2 कट्टे ही दिए जा रहे है। उनके अनुसार केंद्र पर केवल 600 कट्टे आए हैं, जबकि किसानों की संख्या हजारों में है। जिससे किसानों की पूर्ती नही हो पा रही है। यहां कम से कम 15 हजार खाद के कट्‌टों जरूरत है। वहीं अन्य किसानों का कहना है कि खाद की कमी का सीधा फायदा कालाबाजारी करने वाले उठाने में लगे हैं। जो खुले बाजार में ऊँचे दाम पर खाद बेच रहे हैं। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि अतिरिक्त खेप जल्द भेजी जाए और वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए। आगे समय पर खाद न मिलने से रबी फसल की बुवाई प्रभावित होने लगी है। जिससे किसान को नुकसान होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *