केंद्रीय मंत्री बोले- कांग्रेस ने झूठे मुकदमे दर्ज करवाएं:जोजरी पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान पर कहा- गहलोत ने बेटे की हार का बदला लेने के लिए प्रोजेक्ट रोका था

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोजरी नदी के प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लिए गए संज्ञान पर जोधपुर में बात की। उन्होंने कहा- 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस विषय पर कई पत्र लिखे लेकिन अपने बेटे की हार का बदला लेने की वजह से प्रोजेक्ट को रोक दिया गया। वहीं साल 2020 में राज्य सरकार गिराने के आरोपों पर कोर्ट के आए फैसले पर कहा- कोर्ट ने एसीबी और सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट स्वीकार कर ली है। सत्य को परेशान किया जा सकता है लेकिन दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस ने अपनी आंतरिक कलह और हार के बदले की भावना से निर्दोष लोगों पर झूठे राष्ट्रद्रोह के मुकदमे दर्ज करवाए हैं। शेखावत ने कहा कि जनता ने इसका जवाब दे दिया है और सच की जीत हुई है। उन्होंने GST की दरों में कमी को भी लेकर जानकारी दी।
गहलोत ने बेटे की हार का बदला लेने के लिए प्रोजेक्ट को रोक दिया
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोजरी नदी के प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से लिए गए संज्ञान को लेकर जानकारी दी। शेखावत ने कहा- कभी यह नदी किसानों की खुशहाली का कारण थी और 28 किलोमीटर तक पानी ले जाती थी। अब इसमें शहर और उद्योग का गंदा पानी बह रहा है। हालांकि पूरी दुनिया में किसी भी नदी का अंतिम छोर भी होता है लेकिन इस नदी का अंत नहीं है। उन्होंने बताया कि 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस विषय पर कई पत्र लिखे लेकिन अपने बेटे की हार का बदला लेने की वजह से प्रोजेक्ट को रोक दिया गया। भजनलाल शर्मा सरकार ने आते ही एनआरडीसी का प्रोजेक्ट तैयार कर फंड जारी कर दिया है। अब नदी की सफाई और स्लज हटाने का काम किया जाएगा। शेखावत ने तंज कसते हुए कहा कि जो लोग प्रोजेक्ट रोक रहे थे। वहीं आज नदी किनारे सद्बुद्धि यज्ञ कर रहे हैं लेकिन जनता ही बार-बार उन्हें सद्बुद्धि देती रहेगी। GST दरों में कमी से दीपावली का माहौल
शेखावत ने कहा कि देश में जीएसटी लागू होने से “एक देश, एक बाजार, एक कर” की व्यवस्था स्थापित हुई। पहले व्यापारी अलग-अलग 18 तरह के टैक्स कानूनों से परेशान थे और इंस्पेक्टर राज का शिकार होते थे। जीएसटी ने इस समस्या को समाप्त किया। उन्होंने कहा कि दो ट्रिलियन से चार ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने में जीएसटी की अहम भूमिका रही। नकली बिलिंग व्यवस्था खत्म हुई, छोटे व्यापारियों को राहत मिली, शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं टैक्स मुक्त की गईं और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। शेखावत ने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद गाड़ियों के शोरूम में दीपावली जैसा माहौल देखने को मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *