9 साल की बच्ची से चचेरे भाई ने किया रेप:पीड़िता अस्पताल में भर्ती, जंगल में बकरियां चराते समय की ज्यादती

बूंदी के देईखेड़ा थाना क्षेत्र में एक 9 साल की बच्ची से उसके नाबालिग चचेरे भाई ने रेप कर दिया। पीड़िता की हालत गंभीर होने पर उसे बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी में सामने आया है कि सोमवार दोपहर को बच्ची अपने चचेरे भाई के साथ जंगल में बकरियां चराने गई थी। वहां नाबालिग चचेरे भाई ने उसके साथ रेप किया। पीड़िता को पहले लाखेरी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे बूंदी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। देईखेड़ा थाने के कार्यवाहक प्रभारी कन्हैया लाल ने बताया कि घटना की सूचना पर मंगलवार सुबह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमा शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से मुलाकात की। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना अधिकारी कन्हैया लाल ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *