चतरा जिले में बालू माफिया की दबंगई का मामला सामने आया है। हंटरगंज में अवैध बालू तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सीओ के साथ गए एक चौकीदार को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। घटना हंटरगंज के खूंटी केवाल और इमलियाटांड़ इलाके की है। सीओ ऋतिक कुमार ने अवैध बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। उन्होंने अपने साथ गए चौकीदार जोगेंद्र कुमार को ट्रैक्टर थाना ले जाने का निर्देश दिया। ट्रैक्टर चालक ने वाहन को अनियंत्रित कर दिया सीओ की गाड़ी आगे निकलते ही ट्रैक्टर चालक ने वाहन को अनियंत्रित कर दिया। तेज गति से जा रहे ट्रैक्टर से चौकीदार जोगेंद्र कुमार सड़क पर गिर गए। ट्रैक्टर की ट्रॉली का पहिया उनके दोनों पैरों पर चढ़ गया। इसके बाद ट्रैक्टर पलट गया और चालक मौके से फरार हो गया। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही: थाना प्रभारी स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे। घायल चौकीदार को पहले सदर अस्पताल चतरा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रिम्स रांची रेफर कर दिया गया। इधर, हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि वाहन मालिक की पहचान कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


