कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा टीआरपी बढ़ाने के लिए मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग कर इस तरह के अनर्गल बातें करते रहते हैं। एक संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति के बारे में इस तरह की बातें बोलना राजनीतिक शुचिता के लिए ठीक नहीं।
देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे… अगर किसी के हाथ में कुछ नहीं लगता तो वह इसी तरह की बातें करते हैं। डोटासरा हों या कांग्रेस के कोई भी सम्मानित नेता हों कुछ लोगों को टीआरपी बढ़ाने के लिए मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग करने के लिए इस तरह के अनर्गल बातें करते हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाएगी। 17 सितंबर से इस पखवाड़े की शुरुआत होगी। मंगलवार को कार्यक्रमों की जानकारी देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना और शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी ने दी। इस मौके पर भड़ाना ने स्पीकर वासुदेव देवनानी पर हमला बोला। भड़ाना ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे हुए व्यक्ति के बारे में इस तरह की बात बोलना राजनीतिक शुचिता के लिए ठीक नहीं है। विपक्ष का काम विरोध करना और मुद्दों को उठाना है। विपक्ष अपनी मर्यादा को भूलकर जिस प्रकार राजनीति पर उतरा है यह उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। मैं समझता हूं जिस प्रकार की टिप्पणी कांग्रेस के नेताओं द्वारा की गई यह ठीक नहीं है। जो महिलाओं को लेकर इस तरह की बात कर रहे हैं, क्या उनका ध्यान भी महिलाओं के ऊपर ही रहता है क्या? यह सोचने वाली बात है। सेवा पखवाड़े के रूप में बीजेपी मनाएगी प्रधानमंत्री का जन्मदिन ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। प्रधानमंत्री के जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी उनके स्वस्थ जीवन और दीर्घायु को ध्यान में रखते हुए सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा। कल से लेकर 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। रक्तदान, स्वस्थ शिविर, मैराथन, स्वच्छता अभियान और प्रधानमंत्री की डॉक्यूमेंट्री को आमजन को दिखाना इस तरह के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अलग-अलग चरणों में यह कार्यक्रम आयोजित होंगे। रक्तदान शिविर से इसकी शुरुआत होगी।


