बोकारो में कई पिकनिक स्पॉट हैं, जो इन दिनों लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पर ज्यादातर लोग बरवाघाट और सिटी पार्क में पहुंच रहे हैं। लोगों को बरवाघाट में हरी-भरी पहाड़ियां, झरने और घाटी पर्यटकों को एक अद्भुत अनुभव देती हैं। वहीं, सिटी पार्क में वोटिंग का लुत्फ उठाने का लोगों को मौका मिल रहा है। बरवाघाट प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर बरवाघाट, बोकारो और चंद्रपुरा के बीच स्थित पिकनिक स्पॉट न केवल प्रकृति प्रेमियों के लिए, बल्कि नये साल के उत्सव को मनाने वाले पर्यटकों के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र बन चुका है। यह स्थान प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। जहां हर साल हजारों लोग नये साल के मौके पर शांति और स्वच्छता का आनंद लेने आते हैं। स्थानीय भोजन का भी आनंद ले सकते हैं यह पिकनिक स्पॉट न सिर्फ परिवारों, दोस्तों और यात्रियों के लिए आदर्श है। बल्कि यहां की जलवायु भी नए साल के उत्सव के दौरान विशेष रूप से मनमोहक होती है। ठंडी हवाएं, हरी-भरी वादियां और आसपास के पर्वत श्रेणियां मिलकर एक रोमांचक अनुभव प्रदान करती हैं। इसके अलावा पर्यटक यहां के स्थानीय भोजन और सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैं। यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य और शांति के लिए प्रसिद्ध है। यहां की जनसंख्या मुख्यतः ग्रामीण है, जो कृषि पर निर्भर रहती है। इस क्षेत्र में कई छोटे गांव हैं, जैसे बरवा, चंद्रपुर। इन गांवों के लोग ज्यादातर धान की खेती करते हैं। क्षेत्र का वातावरण ताजगी और ठंडक से भरपूर है। सिटी पार्क अपनी सुंदरता से लुभा रहा लोगों को
वहीं, बोकारो का सिटी पार्क शहर का एक प्रमुख आकर्षण है। यह पार्क अपनी सुंदरता, हरी-भरी वादियों, और शांति के कारण यहां आने वाले पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देता है। नए वर्ष के अवसर पर यहां वन भोज, नौका विहार, तालाब के किनारे बना रेस्टोरेंट और सुंदर फूलों से सुसज्जित बाग-बगीचे पर्यटकों को आनंद का अहसास कराते हैं। सिटी पार्क में स्थित तालाब एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। यहां पर बोटिंग का आनंद लिया जा सकता है। शांत पानी में नाव की सवारी करते हुए लोग प्राकृतिक सौंदर्य का पूरा अनुभव करते हैं।


