लुधियाना निगम नतीजे के 9 दिन बाद भी मेयर नहीं:लॉबिंग के बाद भी पार्टियां नहीं जुटा पा रहीं बहुमत, कांग्रेस बोली- नए साल पर फेरबदल होगा

पंजाब के लुधियाना में 21 दिसंबर को नगर निगम चुनाव हुए थे। इन चुनावों में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला। इसके चलते सभी पार्टियां लॉबिंग में जुटी हैं। पहले कांग्रेस और भाजपा के बीच गठबंधन की चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने इस पर विराम लगा दिया। अब कांग्रेस जिला हाईकमान गठबंधन की तैयारी में जुटी है। बिट्टू ने कहा था कि भाजपा का कांग्रेस मुक्त भारत अभियान चल रहा है, इसलिए किसी भी हालत में कांग्रेस से गठबंधन नहीं किया जा सकता। बिट्टू के इस बयान के बाद आम आदमी पार्टी निर्दलीय प्रत्याशी और शिअद से भी प्रत्याशी तोड़ने में जुटी थी, लेकिन अभी दो दिन पहले ही कांग्रेस जिला अध्यक्ष संजय तलवार ने अपने फेसबुक पर शेयर किया था कि – ज्यादा खुश मत होइए, अभी बहुत कुछ होना बाकी है मेयर? तलवार ने कहा था कि अगले दो दिन में बड़ा राजनीतिक फेरबदल होगा। पहले दिन आम आदमी पार्टी में शामिल हुए शिअद पार्षद चतरवीर सिंह की शिअद में घर वापसी हो गई। एक दिन पहले तलवार ने फेसबुक पर लिखा था – नए साल पर शहरवासियों को मेयर मिलेगा। आप के विरुद्ध एकजुटता की कोशिश वहीं अब पता चला है कि कांग्रेस मेयर बनाने के लिए जोड़-तोड़ में जुटी है। कांग्रेस के जिला हाईकमान की शिअद,आजाद और भाजपा के कुछ पार्षदों के साथ अंदरखाने बातचीत चल रही है। अंदेशा है कि कांग्रेस आप के विरुद्ध सभी पार्टियों को एकजुट कर मेयर बना सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *