फाजिल्का में रोडवेज कर्मचारियों का धरना:रास्ते में रोकी गई पनबस की बसें, हिमाचल- हरियाणा और राजस्थान की सेवाएं ठप

फाजिल्का में आज पंजाब बंद के चलते फाजिल्का के बस स्टैंड पर पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों द्वारा धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई l इस दौरान जहां सुबह 7 बजे से पहले निकली बसों को रास्ते में रोक लिया गया l वहीं उन्होंने बताया कि फाजिल्का से पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल सहित 10 से अधिक रूटों पर जाने वाली बस सेवा ठप रही l पंजाब रोडवेज पनबस कांटेक्ट वर्कर यूनियन के नेता रविंद्र सिंह ने बताया कि, पंजाब बंद के चलते जहां किसानों द्वारा पंजाब भर में हाईवे ब्लॉक किए गए हैं l वहीं उनके द्वारा भी अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया जा रहा है l किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया जा रहा हैl उन्होंने बताया कि फाजिल्का के साथ पंजाब राजस्थान व हरियाणा की सरहद लगती है l जिसके चलते रोजाना फाजिल्का से चिंतपूर्णी के लिए हिमाचल बस सेवा रवाना होती हैl 7 बजे से पहले निकली बसों को रास्ते में रोका वहीं फाजिल्का से हरियाणा और राजस्थान के लिए भी बसों के रूट नियमित हैं l तो सभी प्रभावित हुए हैं l इतना ही नहीं फाजिल्का फिरोजपुर मोनोपली रूट है l जिस पर भी बस सेवा ठप रहीl उन्होंने कहा कि जहां आज बस सेवा बंद है l वहीं इलाके के लोगों ने भी उनका सहयोग किया है, क्योंकि फाजिल्का से सुबह 7 बजे से पहले जाने वाली बसों में भी बहुत कम सवारी देखने को मिलीl लेकिन रवाना हुई बसें भी आगे जाकर रोक ली गईl

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *