एनएचएम कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी:सरकार के नोटिस की प्रतियां जलाईं, मुंगेली में 16 हजार कर्मचारी हड़ताल पर

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। कर्मचारी ग्रेड पे, नियमितीकरण और वेतन वृद्धि की मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करने का नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि ऐसा न करने पर उन्हें नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाएगा। इस आदेश के विरोध में कर्मचारियों ने नोटिस की प्रतियां जलाईं। एनएचएम कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार 16,000 से अधिक कर्मचारियों को निकालकर नई भर्ती करने की धमकी दे रही है। कर्मचारी संगठन ने पिछले 30 दिनों में 170 से अधिक बार विधायकों, मंत्रियों और सत्ताधारी पार्टी के नेताओं को ज्ञापन सौंपा है। स्वास्थ्य सचिव की ओर से 15 सितंबर को जारी पत्र को कर्मचारी संगठन ने दमनकारी करार दिया है। संगठन का कहना है कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं कर रही है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों और जनता की असुविधा को ध्यान में रखते हुए कई बार वार्ता का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *