कोरबा में हैजा का प्रकोप काबू में:80 लोग हुए थे बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर किया इलाज, सभी मरीज स्वस्थ

कोरबा जिले के ग्राम पंचायत बसीबार में हैजे का प्रकोप अब नियंत्रण में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से गांव की स्थिति सामान्य हो गई है। गांव में करीब 80 लोग हैजे से प्रभावित हुए थे। स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाया। कई मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। 20 गंभीर मरीजों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया। अब सभी मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बीएमओ अनिल शराफ के अनुसार, 4 सितंबर 2025 को बसीबार में हैजे के मामले सामने आए थे। खानपान में सावधानी बरतने की सलाह स्वास्थ्य विभाग ने तुरंत कैंप लगाकर मरीजों का इलाज शुरू किया। कैंप 14 सितंबर 2025 को समाप्त किया गया। टीम ने गांव में दवाइयों का वितरण किया। पीने के पानी के स्रोतों की जांच की गई। विभाग ने ग्रामीणों को उबला हुआ पानी पीने और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। किया जा रहा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव उन्होंने कहा कि गांव में नियमित सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं, जिला स्वास्थ्य अधिकारी एसएन केसरी ने बताया कि अब स्थिति सामान्य है। विभाग हैजे से बचाव के लिए जनजागरूकता अभियान चला रहा है। स्थानीय प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *