राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में गुरुवार, 18 सितंबर को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनसुनवाई को स्थगित किया गया है। सहायक निदेशक लोकसेवाएं सुशीला मीणा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी सेवा शिविरों के आयोजन से अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों की व्यस्तता को देखते हुए जिला स्तरीय जनसुनवाई स्थगित की गई है।


