दिल्ली मुंबई हाइवे पर ट्रक में घुसी कार:महिला की मौत, बच्चे सहित 3 लोग गंभीर घायल

अलवर से निकल रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात एक कार ट्रक से टकरा गई। कार में सवार महिला की मौत हो गई वहीं परिवार के 3 लोग घायल हो गए जिनमें 2 बच्चे हैं। पूरा परिवार दिल्ली से जयपुर जा रहा था। हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे के आसपास पिनान रेस्ट एरिया के पास हुआ। रेस्ट एरिया के पास अचानक तेज धमाका हुआ। तब रेस्ट एरिया के कर्मचारियों ने आकर देखा तो कार की ट्रक से टक्कर का होने का पता चला। तुरंत घायलों को बाहर निकाला। NHAI की एम्बुलेंस ने सभी घायलों को पिनान आदर्श सीएचसी (CHC)पहुंचाया। चिकित्सा टीम ने घायलों का उपचार किया।प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को जयपुर रेपर कर दिया। पत्नी की मौत, बच्चों को जयपुर रेफर किया कार सवार इंदिरापुरम दिल्ली निवासी मनोज कुमार का परिवार था। कार सवार मुस्कान पत्नी मनोज कुमार की मौत हो गई। वहीं आर्यन पुत्र मनोज कुमार, आर्ची पुत्री मनोज कुमार घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क पर बेतरतीब ट्रकों के खड़े रहने से आए दिन एक्सीडेंट होते हैं। रेस्ट एरिया जोन में ट्रकों की पार्किंग बनी हुई है। उसके बावजूद रोड के किनारे पर ट्रक खड़े कर दिए जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *