लुधियाना में 31 दिसंबर को होने वाल पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के लाइव कंसर्ट हजारों लोगों के लुधियाना के पीएयू के पहुंचने का अनुमान है। लुधियाना के डीसी द्वारा इस कंसर्ट को लेकर शहर के क्लबों में न्यू ईयर के होने वाले सारे प्रोग्राम रद्द करा दिए हैं। डीसी ने कल्ब सचिवों को फोन कर हिदायत दी कि किसी भी कल्ब में 31 दिसंबर को न्यू ईयर को लेकर किसी तरह का प्रोग्राम नहीं होगा। डीसी के निर्देशों के बाद जहां क्लबों में पिछले दिनों से चल रही सारी तैयारियां धरी की धरी रह गई। वहीं लोगों ने इस पर एतराज भी जताया है कि आखिर दिलजीत को प्रशासन द्वारा इतनी तवज्जो क्यों दी जा रही है। शहर के इन क्लबों में होना था जश्न लुधियाना में हर साल 31 दिसंबर और न्यू ईयर को लेकर लुधियाना क्लब, लोधी क्लब, सतलुज क्लब में जश्न होता है और नाइट पार्टी होती है। इसके अलावा कई क्लबों में तो पंजाबी कलाकार भी शो करते है। इस बार भी लोधी क्लब में इस बार रज्जमताज व बैंड शो का आयोजन किया गया था, जिसकी तैयारियां पिछले दिनों से की जा रही थी। लोधी क्लब में तो इस बार 40 से 50 फुट ऊंची इनफिनिटी बॉल भी पेश की जानी थी। लोधी कल्ब के सचिव नितिन महाजन ने कहा कि डीसी द्वारा सारे प्रोग्राम रद्द करवा दिए गए की राष्ट्रीय शोक है, अगर राष्ट्रीय शोक है तो फिर दिलजीत का कंसर्ट कैसे करवाया जा रहा है, क्या इस कंसर्ट पर राष्ट्रीय शोक लागू नहीं होता। सतलुज क्लब में होना था नाइट शो लुधियाना के सतलुज कल्ब में भी 31 दिसंबर को न्यू ईयर को लेकर नाइट शोर का आयोजन किया जाना था, जिसमें कलाकार कमल खान को पहुंचना था, लेकिन यह कार्यक्रम भी रद्द कर दिया गया। प्रोग्राम आर्गेनाइजरों ने भी डीसी के इन आदेशों पर एतराज जताया है, कहा कि, 31 दिसंबर की रात दिलजीत दोसांझ के कंसर्ट को लेकर ही प्रशासन ने उनका कार्यक्रम रद्द करवा दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस कंसर्ट में पहुंच सकें। डीसी बोले राष्ट्रीय शोक है, नहीं मना सकते जश्न लुधियाना के डीसी जतिंदर जोरवाल द्वारा शहर के कल्बों में होने वाले परोगराम राष्ट्रीय शोक का हवाला देकर रद्द करवाए गए हैं। डीसी का कहना है कि हाल ही में पूर्व पीएम मनमोह सिह के देहांत को लेकर केंदर व पंजाब सरकार की तरफ से पुरे सूबे में एक सप्ताह का राष्ट्रीय शोक है जिसके कारण सरकारी कल्बों व सरकारी जगहों पे जश्न नहीं मनाया जा सकता। हालांकि डीसी से जब इस बारे में जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।


