भारत में 5.62 करोड़ रुपए की ठगी करने वाले साइबर क्रिमिनल को अरेस्ट किया है। शातिर ने बिजनेस में प्रॉफिट के नाम पर पिछले एक साल में 33 से अधिक फ्रॉड की वारदातें की। डोर-टू-डोर सर्वे कर विद्याधर नगर थाना पुलिस ने साइबर क्रिमिनल को अरेस्ट किया है। पुलिस फिलहाल आरोपी से पूछताछ के साथ ही उसके साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। डीसीपी (नॉर्थ) करण शर्मा ने बताया- 13 सितम्बर को एएसआई देवी लाल की ओर से भारतीय साइबर क्राइम समन्वय केन्द्र पार्टल पर बैंक खातों की डिटेल सर्च की। बैंक अकाउंट्स के खिलाफ विभिन्न राज्यों में 33 शिकायते रजिस्टर्ड होना पाई गई। बैंक से जानकारी में अकाउंट शकील अहमद (54) निवासी शहीद इन्द्रा ज्योति नगर कच्ची बस्ती भट्टाबस्ती का होना बताया। अक्टूबर-2023 में खुलवाए गए इस बैंक अकाउंट के जरिए 33 साइबर फाइनेंसल फ्रॉड करने का पता चला। पिछले एक साल में 5.62 करोड़ रुपए का बैंक अकाउंट में लेन-देन होना पाया गया। दबिश देकर पकड़ा एसएचओ राकेश ख्यालिया के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पुलिस ने साइबर क्रिमिनल शकील अहमद की तलाश में दबिश दी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। कच्ची बस्तियों में डोर-टू-डोर सर्वे कर शातिर साइबर क्रिमिनल शकील अहमद को धर-दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि उसने अपने दमाद के साथ मिलकर काल्पनिक फर्म बनाकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया। राजस्थान के अलावा बिहार, आंधप्रदेश, महाराष्ट्र, कनार्टक, गुजरात, हरियाणा, पंजाब, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु आदि राज्यों में 33 से अधिक वारदातों को अंजाम दिया।


