दो दिन में 83 वाहन चालकों के चालान बनाए:मऊगंज पुलिस ने 28 हजार 600 रुपए का जुर्माना वसूला

मऊगंज पुलिस ने दो दिन में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 83 वाहन चालकों के चालान काटे हैं और उनसे 28 हजार 600 रुपए का समन शुल्क वसूला है। मंगलवार शाम को मऊगंज बाइपास रोड पर 31 वाहनों का चालान कर 12,400 रुपए का जुर्माना वसूला गया, जबकि सोमवार को 52 वाहनों से 16,200 रुपए का जुर्माना वसूला गया था। यातायात प्रभारी नरेश प्रताप सिंह ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बिना हेलमेट तीन सवारी बैठाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करने और गलत नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें और सुरक्षित गाड़ी चलाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *