नगर निगम आयुक्त का स्वच्छता अभियान:कार्यालयों में गंदगी मिली तो अधिकारी-कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए अब नगर निगम सख्त हो गया है। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने निगम के सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालयों में फैली गंदगी और अव्यवस्था को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि यदि सफाई व्यवस्था में ढिलाई बरती गई तो संबंधित अधिकारी और कर्मचारी पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कुछ कार्यालयों में पानी का जमाव और गंदगी देखी। इस पर उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब हम दूसरों से सफाई की उम्मीद करते हैं तो पहले हमें अपने कार्यालयों को साफ-सुथरा रखना चाहिए। आयुक्त ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य शहर को स्वच्छ बनाना है। यह नियम सभी पर लागू होता है, चाहे वह निगम का कर्मचारी हो या आम नागरिक। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब हर क्षेत्र में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और यदि कहीं भी गंदगी मिली तो संबंधित क्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारियों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा। आयुक्त के इस सख्त रुख के बाद निगम के सभी विभागों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत अपने-अपने कार्यालयों की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *