मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले:राज्य में 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति जल्द होगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को 301 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा। कहा, शिक्षा के क्षेत्र में नियुक्तियों का सिलसिला जारी रहेगा। राज्य में शीघ्र ही 26 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। प्रोजेक्ट भवन में हुए नियुक्ति वितरण समारोह में सीएम ने कक्षा 1 से 5 के 170 और कक्षा 6 से 8 के 131 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इनमें नव-नियुक्त स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (गणित एवं विज्ञान) तथा गोड्डा जिले के इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 01 से 05) शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आज 301 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र दिया गया है, पहले भी कई नियुक्तियां हुई हैं। राज्य में और 26 हजार शिक्षकों के पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। मुख्यमंत्री ने सभी नव नियुक्त सहायक आचार्यों से कहा कि शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में राज्य सरकार कदम उठा रही है। प्राथमिक, माध्यमिक, इंजीनियरिंग, मेडिकल शिक्षा में सरकार बेहतर काम कर रही है। समारोह में मंत्री संजय प्रसाद यादव भी उपस्थित थे। छात्र-शिक्षक अनुपात चिंता का विषय… राज्य में छात्र-शिक्षक अनुपात को लेकर अधिकारियों ने स्वयं कहा है कि यह चिंता का विषय है। केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में 35 छात्रों पर एक शिक्षक हैं। इधर, खूंटी, चांडिल व चाईबासा कोर्ट में बार भवन का शिलान्यास सीएम ने कहा- तीन साल में सभी जिलों में तैयार हो जाएगा बार भवन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को कहा कि राज्य के सभी 24 जिलों में तीन साल में बार भवन का निर्माण करा लिया जाएगा। वे खूंटी कचहरी परिसर में 3.50 करोड़ की लागत से बनने वाले बार भवन के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। मौके पर झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान समेत हाईकोर्ट के अन्य न्यायाधीश भी मौजूद थे। शिलान्यास के बाद कचहरी मैदान में संक्षिप्त सभा आयोजित की गई, जिसमें चांडिल और चाईबासा कोर्ट में बनने वाले बार भवन का ऑनलाइन शिलान्यास भी किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *