विद्यार्थी लक्ष्य तय कर उस पर फोकस करें : डॉ. सिंह

कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में मंगलवार से 21 दिवसीय ओरिएंटशन कम इंडक्शन प्रोग्राम ”जानकी 25” महोत्सव की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन जेयूटी के कुलपति डॉ. डीके सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विशिष्ठ अतिथि रांची विवि के रजिस्ट्रार डॉ. जीसी साहू, जेयूटी के परीक्षा नियंत्रक निर्मला सोरेन, कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ. पल्लवी सिंह, सुनीता नाथ थे। इस कार्यक्रम में बीटेक, एमटेक व एमबीए के नावागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए खेलकूद, क्विज, क्षेत्र भ्रमण सहित अन्य कार्यक्रम होगा। मुख्य अतिथि डॉ. डीके सिंह ने कहा कि विद्यार्थी अपना लक्ष्य निर्धारित कर उस पर फोकस करें। निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलेगी। डॉ. सिंह ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर दबाव ना बनाकर उनसे मित्रवत व्यवहार करें। रांची विवि के रजिस्ट्रार डॉ जीसी साहू, जेयूटी के परीक्षा नियंत्रक निर्मला सोरेन, प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, उपप्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने भी अपने विचार रखे। संचालन एमबीए विभागाध्यक्ष डॉ. शालिनी सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रोग्राम डीन एकेडमिक अरशद उस्मानी, डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ, डॉ. रणवीर कुमार, प्रो. अंकित सिंह, डॉ. डीके सिंह, प्रो. रिया सिंह, प्रो. श्वेता सोनाली धॉल व अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *