प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा ओरमांझी मंडल की बैठक मंगलवार को सामुदायिक भवन में आयोजित की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप मेहता ने की। बतौर प्रभारी प्रदेश मंत्री मनोज महतो वाजपेयी ने कहा कि “सेवा पखवाड़ा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, संगठन और समर्पण का संकल्प है। भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस से शुरू हो रहे इस अभियान को घर-घर और जन-जन तक पहुंचाए।” सेवा पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी और डॉक्यूमेंट्री फिल्म, पुस्तक वितरण, नमो मेला, नमो वन–नमो पार्क अभियान, संगोष्ठी सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मौके पर भाजपा नेता अमरनाथ चौधरी, शशि भूषण कुमार, राजधाम साहू, राजेश गुप्ता, राजकिशोर साहू व अन्य थे।


