टाटीसिलवे व नामकुम में आज से दो अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा

भाजपा टाटीसिलवे मंडल के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म पर आयोजित होने वाले सेवा पखवाड़ा पर होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो के अध्यक्षता में बैठक हुई। कार्यशाला में मुख्य रूप से कार्यशाला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष प्रभुदयाल बड़ाईक उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा के तहत करणीय कार्य से संबंधित जानकारी दी गई। बड़ाईक ने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान रांची ग्रामीण जिला के सभी मंडलों में कई सेवा कार्य किए जाएंगे, जिसमें रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, अखबार के हॉकरों का सम्मान, सफाईकर्मियों का सम्मान के साथ साथ कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यशाला में गोवर्धन महतो, लालमोहन महतो, उमेश सिंह, अनिल सिंह, धीरज प्रसाद, दीपक महतो, उमेश गुरुंग, जीवन ज्योति देवी व दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे। वहीं, खिजरी मंडल के रामपुर में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को लेकर 17 सितंबर से 02 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाने को लेकर बैठक की गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक मंडा ने की। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष रणधीर चौधरी ने बताया की 17 सितंबर को स्वच्छता अभियान, रक्तदान, फिर स्वास्थ्य शिविर, नमो मैराथन, प्रबुद्ध जनों की बैठक सहित अगले पंद्रह दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। मौके पर मनोज कुमार, सुजीत सिन्हा, अशोक मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *