मनरेगा कर्मी को दी श्रद्धांजलि

राहे प्रखंड के रोजगार सेवक कृष्णा मछुवा (52) की मंगलवार को हुई मौत पर प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही एक दिवसीय कार्य स्थगन किया। कृष्णा मछुआ की दो माह पूर्व ब्रेन हेम्ब्रेज के कारण लकवा मार दिया था। अनगड़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित शोक सभा में अवनीन्द्र कुमार, वीरेन्द्र सिंह भोगता, दया शंकर, शिबू मुंडा, श्रवण कुमार, बालकेश महतो, अशोक मुंडा, चंदन कुमार महतो, संजय मंडल, गंगासागर महतो, मुकेश कुमार महतो, भुनेश्वर महतो, मृत्युंजय महतो, बर्नाड नरला, गौतम सिंह आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *