रांची जिला मोमिन कॉन्फ्रेंस की कार्यकारिणी की बैठक अंजुमन प्लाजा के मौलाना आजाद सभागार में शमीम अख्तर आजाद की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। इस अवसर पर तबरेज बुखारी नदवी की लिखी पुस्तक का विमोचन किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मंजूर अहमद अंसारी ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मौके पर फलक फातिमा, तबरेज नदवी को मोमिन र| से सम्मानित किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली, सगीर अंसारी, जाकिर हुसैन, मास्टर सिद्दीक अंसारी, जाकिर अंसारी, यूनुस अहमद अंसारी शामिल थे।


