लुधियाना| शहर के थाना डिवीजन नंबर-3 क्षेत्र में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां का आरोप है कि उसी के मकान में ऊपर रहने वाले नौ साल के बच्चे ने बच्ची को कमरे से उठाकर अपने कमरे में ले जाकर गलत काम किया। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित की बच्ची की मां का कहना है कि वह अपने पति के साथ करीब तीन महीने पहले लुधियाना में किराए के मकान में रहने आई थी। घटना वाले दिन जब वह कमरे में सो रही थी, तो अचानक उसकी बेटी बिस्तर से गायब हो गई। घबराकर उसने पति को आवाज दी और बच्ची को तलाशना शुरू किया। कुछ देर बाद बच्ची ऊपर की मंजिल में रहने वाले आरोपी के कमरे में बिस्तर में दोषी बच्चे के साथ मिली, जिसमें दोषी गलत काम कर रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-3 की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बच्चे को हिरासत में ले लिया।


