लुधियाना| शहर के सबसे पॉश इलाकों में शामिल लेजर वैली, जिसे आम बोलचाल में लैयर वैली भी कहते हैं, रात में लाइटों से चमक उठती है। देखने में ये किसी हिल स्टेशन के नजारे से कम नहीं लगती। सुबह के समय यहां सराभा नगर, बीआरएस नगर, गुरुदेव नगर और मॉडल टाउन जैसे इलाकों से बड़ी संख्या में लोग फिटनेस के लिए पहुंचते हैं।


