भास्कर न्यूज | जालंधर जिला टूर्नामेंट कमेटी की तरफ से आयोजित 69वीं जिला जालंधर स्कूली गेम्स में सरकारी स्कूल के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा। अंडर-14, 17, 19 के मुकाबले सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड में डीईओ डॉ. गुरिंदरजीत कौर की अगुआई में हुए जिसमें सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन रहा। लेक्चरर सुरिंदर कुमार ने बताया कि इन खिलाड़ियों ने सुबह और शाम को स्कूल टाइम के अलावा भी दो-दो घंटे प्रेक्टिस करते हुए यह स्थान हासिल किया है। स्कूली स्टूडेंट्स ने 9 गोल्ड, 1 सिल्वर, 2 कांस्य पदक जीते। जिसमें साक्षी, प्रिया, कंचन, नाजिया, जानवी, रागिनी, मेहक, सुहानी, हर्षिता व ख़ुशी ने गोल्ड, सिमरन ने सिल्वर और खुशदीप व दीपांजलि ने कांस्य पदक जीता। विजेता खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर प्रिंसिपल सुनीता सहोता रंधावा ने स्वागत करते हुए उन्हें और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर सुरिंदर कुमार, राजीव बाली, सरबजीत कौर, कुलविंदर कौर, रमनजीत कौर, विपन कुमार व अन्य सदस्य मौजूद थे। विजेता खिलाड़ियों के साथ प्रिं. सुनीता सहोता रंधावा, सुरिंदर कुमार व अन्य।


