जालंधर| कन्या महाविद्यालय ने विश्व ओजोन दिवस मनाया। यह कार्यक्रम प्राणी शास्त्र एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा इको-क्लब के सहयोग से तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता और दो सत्रों का आयोजन किया, जिनका उद्देश्य ओजोन परत की पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में अहम भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाना, ओजोन क्षय के पीछे का विज्ञान समझाना और इसके संरक्षण के लिए वैश्विक प्रयासों व तकनीकी नवाचारों की चर्चा करना था। यहां प्राचार्या प्रो. अतीमा शर्मा द्विवेदी, डॉ. मधुमीत कौर, डॉ. अर्चना सैनी, डॉ. मनदीप कौर, डॉ. संदीप कौर, ले. सुफलिका कालिया, डॉ. करीना और इप्शिता के प्रयासों की सराहना की।


