ताइक्वांडो में हरगुण और दिशा ने जीता गोल्ड

जालंधर| सेठ हुक्म चंद एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, के खिलाड़ियों ने जिला चैंपियनशिप में खेल का बढ़िया प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया । ताइक्वांडो चैम्पियनशिप का आयोजन रॉयल मिक्स मार्शल आर्ट्स एकेडमी में किया गया। इसमें सेठ हुक्म चंद एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू प्रेम नगर की अंडर -17 (लड़कियां) में हरगुण और दिशा ने गोल्ड, देवांशी और समृद्धि ने सिल्वर, अंडर-17 ( लड़के) में अनुराग सैनी ने गोल्ड और अंडर – 14 सुशांत राय और कीरत पाल सिंह ने गोल्ड मेडल जीत कर अपने जिले एवं स्कूल का नाम रोशन किया। प्रधान नरेश कुमार बुधिया, विनोद दादा, सतीश चंद्र दादा एवं प्रधानाचार्या ममता बहल ने स्पोर्ट्स विंग इंचार्ज व कोच विकास और टीम मैनेजर राजवंत कौर के प्रयासों को सराहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *