गुमला में पुलिस ने 80 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने यह एक्शन शांति नगर कब्रिस्तान के पीछे मैदान में की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शांति नगर निवासी अजय कुमार साहू (22) के रूप में की गई। थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि शांति नगर स्थित मैदान में कुछ युवकों द्वारा बैठकर नशापन किया जा रहा है। इसकी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम का गठन करते हुए शांति नगर कब्रिस्तान के पीछे स्थित मैदान में पहुंची। यहां पुलिस गाड़ी को आता देख, वहां बैठे लोग भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर एक युवक को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पॉकेट में एक ब्राउन शुगर बरामद हुआ। थानेदार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उसके भाई को भी ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।


