महक और रितिका बने मिस फ्रेशर

जालंधर| हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में ह्यूमैनिटीज व स्किल डिपार्टमेंट की यूजी तथा पीजी सेमेस्टर-1 की छात्राओं के लिए शुभ आरम्भ-2025 फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। छात्राओं द्वारा माडलिंग, नृत्य, गीत प्रस्तुत किए गए। डॉ. संगीता अरोड़ा, मीनू कोहली व डॉ. सलोनी शर्मा ने जजों की भूमिका निभाई। यूजी की महक को मिस फ्रैशर, जसप्रीत कौर को फस्र्ट रनर अप, वंशिता को सेकेंड रनरअप, सुकृति मिगलानी को वुमेन ऑफ लेटर्स तथा रिया बडोला को मिस क्रिएटिव चुना गया। पीजी की रीतिका को मिस फ्रैशर, कृतिका गोस्वामी को फस्र्ट रनरअप, गुरप्रीत को सेकेंड रनरअप तथा रीतिका भगत को मिस एथनिक चुना गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आशमीन कौर, रितु बजाज व नवनीता व डीन स्टूडेंट कौंसिल डॉ. उर्वशी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। मंच संचालन लवलीन कौर, प्रोतिमा मंडेर व ज्योति सहगल के मार्गदर्शन में विद्यार्थी परिषद की छात्राओं द्वारा किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *