जालंधर | रोटरी क्लब जालंधर वेस्ट ने सिविल अस्पताल के कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. रमन गुप्ता के अनुरोध पर दो फॉगिंग मशीनें दान की। इनकी कीमत करीब 50 हजार है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि मौसमी बीमारियां न बढ़ें इसलिए क्लब ने जरूरी दवाइयां सिविल अस्पताल को दान कीं। यहां प्रधान डॉ. पूजा कपूर, सचिव डॉ. नवीन अरोड़ा, पीडीजी डॉ. एसपीएस ग्रोवर, प्रेजिडेंट आईएमए डॉ. एमएस भुटानी, डॉ. ज्योति, पीएस बिंद्रा, तरसेम सिंह, हरबिंदर सिंह, कुलदीप सिंह मौजूद थे।


