जालंधर | शिव राम कला मंच श्री राम लीला कमेटी मॉडल हाउस के सदस्यों की ओर से 22 से 30 सितंबर तक श्री रामलीला का मंचन विधिवत शुरू किया जाएगा। संस्था द्वारा श्री रामलीला का मंचन दशहरा ग्राउंड मॉडल हाउस में किया जा रहा है। रामलीला के दृश्य को बहुत ही अलौकिक ढंग से प्रस्तुत किए जाएंगे। रामलीला का मंचन के कलाकारों की ओर से रिहर्सल भी जोरो-शोरों के साथ चल रही है। यहां शिव राम कला मंच के चेयरमैन हरजीवन गोगना, वाइस चेयरमैन नरिंदर भगत, अध्यक्ष रजनीश कुमार, सीनियर उप अध्यक्ष सतनाम अरोड़ा, उपाध्यक्ष धीरज सहगल, डायरेक्टर निर्दोष कुमार, महासचिव कुलविंदर सिंह हीरा, संयुक्त सचिव शिवम कालिया, कोषाध्यक्ष विशाल भल्ला, कार्तिक, अमनदीप हैरी, मुकुल शर्मा, गुरदास, दीप अरोड़ा, भरत गोगना व अन्य लोग उपस्थित थे।


