जालंधर | बिरदी जठेरे प्रबंधक कमेटी सुच्ची पिंड की एक मीटिंग दरबार अध्यक्ष गुरदयाल बिरदी के नेतृत्व में हुई। इस दौरान 21 सितंबर को होने वाली मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। कमेटी महासचिव दया राम बिरदी ने बताया कि मेले में देश-विदेश से संगत आएगी। उन्होंने बताया कि 19 सितंबर को सुबह हरि के निशान साहिब की रस्म और अमृत बाणी के पाठ से शुरुआत होगी। 21 सितंबर को भोग डाला जाएगा। इसके बाद कलाकार स्टेज संभालेंगे। मेले में निःशुल्क चिकित्सा शिविर और लंगर की विशेष व्यवस्था की जाएगी। यहां कोषाध्यक्ष धर्मपाल बिरदी, अध्यक्ष बलजीत बिरदी, संयुक्त सचिव हनी बिरदी, जरनैल बिरदी, पाल चंद बिरदी, सुभाष बिरदी, दयाल बिरदी, मोहन लाल बिरदी, सुभाष हनी उपस्थित थे।


