बस यात्रा : निगम की यूनियनों ने मीटिंग कर तैयारियां जांचीं

भास्कर न्यूज | जालंधर पावन वाल्मीकि तीर्थ अमृतसर विशाल बस यात्रा के संबंध में नगर निगम की संयुक्त यूनियनों ने भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी के कार्यकर्ताओं की मीटिंग का आयोजन नगर निगम जालंधर में किया। संयुक्त यूनियनों के प्रधान बंटू सभ्रवाल ने भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया। मीटिंग में पहुंचे मुख्य मेहमान भगवान वाल्मीकि उत्सव कमेटी पंजाब के प्रधान एवं वाल्मीकि वेलफेयर ट्रस्ट शक्ति नगर जालंधर के चेयरमैन विपन सभ्रवाल का बुके देकर स्वागत किया। यूनियन की मीटिंग को सं‍बोधित करते हुए पंजाब प्रधान विपन सभ्रवाल ने कमेटी और ट्रस्ट द्वारा होने वाले प्रकट दिवस के मुख्य समागमों के बारे में बताया। संयुक्त यूनियनों के प्रधान बंटू सभ्रवाल ने कहा कि हमारी नगर निगम की सभी यूनियन उत्सव कमेटी के साथ है और सभी प्रोग्रामों में बढ़ चढ़कर भाग लेंगी। यहां जतिंदर निक्का, गुलजार खोसला, राजीव गोरा, रिम्पी कल्याण, विनोद, राजन कल्याण, शम्मी, विनोद गिल, सचिन बत्रा, बाबा राज किशोर, सिकंदर खोसला, विक्की कल्याण, गोप्पी सिंह, राजिंदर सहोता व अन्य लोग उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *