हिन्दी दिवस पर बच्चों ने दोहा, साखी व सवैया गायन किया, पुरस्कार भी मिले

भास्कर न्यूज | रायगढ़ शैक्षणिक संस्था संस्कार पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने कविता, दोहा, साखी, सवैया का सस्वर गायन किया। वाद-विवाद, लेखन, भाषण प्रतियोगिता में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के मार्गदर्शक रामचंद्र शर्मा ने कहा कि हिंदी हमारी संस्कृति की आत्मा हमारी पहचान और एकता की भाषा है। इसका संरक्षण और संवर्धन हमारा कर्तव्य है। स्कूल की प्राचार्य रश्मि शर्मा ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हमारे संस्कार पब्लिक स्कूल रायगढ़ में छात्र-छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिनमें कविता सस्वर गायन- दोहा, साखी एवं सवैया गायन, प्रेरक पाठ वाचन, सशक्त स्लोगन लेखन, वाद -विवाद, भाषण, आशुभाषण आदि वाचन एवं लेखन कौशल संबंधित गतिविधियां शामिल हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति गौरव, प्रेम और अपनत्व की भावना जागृत करना है। सभी कार्यक्रमों में बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया और संकल्प लिया कि वे हिंदी को केवल एक भाषा नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *