नशीले कफ सिरप के साथ चार आरोपी गिरफ्तार हुए

सुंदरगढ़| टाउन पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नशीले कफ सिरप की तस्करी में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत पुरुषेठ उर्फ आदित्य, धरनी बागरती, जितेन्द्र किसान और जनेश्वर चिता को पकड़ा है। आरोपियों के पास से 235 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप, 46 हजार रुपए नकद, चार मोबाइल फोन और तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो वाहन जब्त किया है। बताया गया कि यह गिरोह बोलेरो से कफ सिरप की सप्लाई कर रहा था। डीएसपी निर्मल महापात्र ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी जमानत याचिका खारिज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *