1.40 लाख का तार चोरी तीन आरोपी गिरफ्तार

राउरकेला | रघुनाथपाली थाना पुलिस ने 100 मीटर एल्युमिनियम कंडक्टर वायर चोरी मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद तार की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार साइट इंचार्ज, एम/एस मां दुर्गा इंजीनियरिंग एंड एसोसिएट्स स्मृति रंजन स्वाईं ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 6 और 7 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने देवगांव, देहुरी बस्ती से कंडक्टर वायर चोरी कर ली है। इस मामले में पुलिस ने किशन ब्यास (28) देवगांव, संजय बेहरा उर्फ सुकरु (29) देवगांव, डीएस मार्केट, राउरकेला और करमपाल लोहार उर्फ बंधन लोहार देवगांव, लोहार बस्ती, राउरकेला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी किशन ब्यास पर तंगरपाली थाना में 2020 और 2021 के तीन चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी संजय बेहरा के खिलाफ 2014 से 2024 के बीच तंगरपाली थाना में चोरी व अन्य धाराओं के पांच मामले दर्ज हैं। आरोपी करमपाल लोहार पर रघुनाथपाली थाना में 2016 में चोरी और रिसीवर के दो मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *