स्टेशन की पार्किंग बनी परेशानी, वसूली और अव्यवस्था से यात्री परेशान

राउरकेला | नगर के रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार पर संचालित पार्किंग व्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। हाल ही में हुए टेंडर के बाद से स्टैंड प्रबंधन पर मनमानी वसूली, दुर्व्यवहार और अव्यवस्था के आरोप लग रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि यहां पिक एंड ड्रॉप की सुविधा को मान्यता नहीं दी जा रही है। सीमांकन क्षेत्र से बाहर भी पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। जरा-सी बात पर स्टाफ द्वारा दुर्व्यवहार आम हो गया है। आरोप यह भी है कि पूरे जोन में यह सबसे महंगी पार्किंग है। आम लोगों की इस समस्या को रघुनाथपाली विधायक द्वारा उठाते हुए रेलवे के उच्चाधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई गई थी। इसके बावजूद प्रबंधन पर कोई असर नहीं पड़ा। हाल ही में बहस के दौरान पार्किंग का गेट गिरने से एक व्यक्ति घायल भी हो गया, लेकिन इसके बाद भी लापरवाही का आलम जस का तस है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *