देश की जनता वोट चोरी बर्दाश्त नहीं करेगी: पायलट

भास्कर न्यूज | रायगढ़ वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कांग्रेस ने दूसरे चरण में मंगलवार को प्रदेश स्तरीय हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश प्रभारी व महामंत्री सचिन पायलट शामिल हुए। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि आयोग ने जिंदा लोगों को मृत बता दिया है। आयोग से जब डेटा मांगा गया तो उसने डेटा भी नहीं दिया। पायलट ने कहा देश की जनता वोट चोरी को बर्दाश्त नहीं करेगी। लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस आक्रामक है। इस मामले में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान देशभर में कांग्रेस की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दूसरे चरण में रायगढ़ से प्रदेश स्तरीय हस्ताक्षर अभियान की शु​रुआत मंगलवार से की गई है। इस मौके पर पहुंचे प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि चुनाव आयोग ने एक ही घर में 100-150 वोटर्स के नाम डाल दिए हैं। आयोग के इस काम को पूरा विपक्ष और देश के लोग समझ चुके हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जिस दिन भाजपा सरकार ने शपथ ली, उससे पहले ही चंद लोगों को फायदा बिजली बिल दोगुना हो गया: पीसीसी अध्यक्ष पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में वोट चोरों की सरकार चल रही है। भाजपा की सरकार जल, जंगल और जमीन बेचने का काम कर रही है। तमनार में पेड़ काट जा रहे हैं। बैस ने कहा कि बिजली बिल पहले 800 आता था, अब 1800 हो गया है। बढ़े बिजली बिल से प्रदेश की जनता परेशान है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर विफल होने का आरोप लगाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *