नर्मदा | रजत महोत्सव के अंतर्गत हर दिन-हर घर आयुर्वेद थीम पर 17 सितंबर को एक दिवसीय निशुल्क विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ एवं जिला आयुष अधिकारी राजनांदगांव के मार्गदर्शन में बुधवार को ग्राम लिमो विकासखंड छुईखदान में आयोजित होगा। मेले में आयुर्वेद व होम्योपैथिक विशेषज्ञ चिकित्सक सेवा देंगे।


