पदुमतरा में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आज

उपरवाह| आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) पदुमतरा 17 सितंबर को निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा निदान शिविर लगाया जा रहा है। शिविर प्रभारी डॉ. हर्षा दुबे ने बताया कि वात रोगों, गठिया वात, जरा रोग, ब्लड प्रेशर शुगर आदि गैर संचारी रोगों की आयुर्वेद पद्धति से निदान उपचार व औषधि प्रदान किया जाएगा। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य ललिता मोहन साहू होंगी। अध्यक्षता पदुमतरा सरपंच हिना साहू करेंगे। विशिष्ट अतिथि राकेश साहू, ओमप्रकाश साहू, मोहन साहू, दुर्गा राम साहू, गणेश चंदेल, घनश्याम साहू, प्रेमलाल महोबिया, रोहित देवांगन होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *