भास्कर न्यूज| धमतरी लेडिस क्लब धमतरी ने सम्मान समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम हटकेशर वार्ड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के पूजन के बाद क्लब की प्रार्थना से हुई। संरक्षिका कामिनी कौशिक, उषा गुप्ता, अध्यक्ष काजल सिन्हा, सचिव साधना साहू, कोषाध्यक्ष रचना नायडू मंच में उपस्थित थी। शिक्षक बलजीत आनंद, डा. भारती राव, कामिनी कौशिक, प्रतिमा दीवान, तनुजा सेन, साधना बाहू, रचना नायडू, श्रद्धा कश्यप को सम्मानित किया। इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। हाउसी में प्रथम डॉ. भारती राव, रेनू खनुजा, द्वितीय कामिनी कौशिक, तृतीय बीना नायडू, शारदा साहू एवं सरला खंडेलवाल रही। प्लेट गेम में प्रथम आरती कौशिक, बीना नायडू, द्वितीय ज्योति गुप्ता, प्रेम चौधरी व तृतीय श्रद्धा कश्यप, शारदा साहू रही। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती राव द्वारा किया गया। बलजीत आनंद ने शिक्षकीय काल के अनुभवों को साझा किया। भारती राव द्वारा लेडिस क्लब की संचालिका उषा गुप्ता को समाज के लिए एवं नारीशक्ति को स्वावलंबी बनाने के क्षेत्र में असीमित योगदान एवं प्रेरणा देने गुरुमाता के नाम से सम्मानित किया गया। प्रतिमा दीवान ने गुरु की महत्ता और वर्तमान छात्रों के संबंधों को बताया। इस अवसर पर नीता अजमानी, शुभ्रा गौर, मंजू महावर, मंजू सेन, पूनम सिंग, लीलाश शमी, देविका साहू, हरजीत आजमानी, संतोष लखोटिया, आशा गुप्ता, बबली रजोरिया, शबीना रिजवी, शिरीन हाशमी, गायत्री साहू, नीता रणसिंग, माधवी शर्मा, शबिरा हाशमी, अनीता साहू, संगीता उपस्थित रही। आभार साधना साहू ने किया।


