7 गांवों के लोगों ने वन अधिकार पत्र, पानी-बिजली, सड़क मांगी

भास्कर न्यूज| धमतरी नगरी ब्लाक के 7 गांवों के लोगों ने वन अधिकार पत्र, बिजली, पानी, सड़क की मांग की है। मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर आवेदन दिया। शिवप्रसाद नेताम, जयसिंग कुंजाम, रामभरोसा सिन्हा, मोहितराम, प्रभुराम सलाम, मनोज कुमार, सहदेवराम ने बताया कि उमरादेहान, छुहीभर्री, देवभर्री, ठेलकाभर्री, कुसुमभर्री, बोइरनाला, बोदलवंडी में कई साल से निवास कर रहे हैं। ग्रामवासियों को सुविधाएं नहीं मिल रही है। वन अधिकार पत्र की मांग की गई, नियम में वैधानिक पात्रता है, इसके बाद भी नहीं दिया गया है। वनभूमि अधिनियम के तहत जो पात्र हैं, उन्हें भी अधिकार पत्र दिया जाए। आदिवासी गांवों में बिजली, पानी, सड़क और अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाए। गांवों में बिजली की सुविधा नहीं है। जमीन का दावा करने आवेदन लिया गया, पर निराकरण नहीं हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *