बुजुर्गों से मारपीट कर दस हजार की लूट

राजनांदगांव| मोहारा बाइपास पर मोपेड सवार दो बुजुर्गों से मारपीट कर दस हजार रुपए ​लूट लिया। वारदात बीते दिनों की है। मारपीट में बुजुर्गों को गंभीर चोटें आई है। घटना को दो बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है। लालबाग पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी कर रही है। बालोद जिले के सिर्राभाठा में रहने वाले चोवाराम की बहू डिलीवरी के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। जिसे देखने के लिए चोवाराम अपने गांव के साथी तुलाराम के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। जहां से वे वापस अपने गांव लौट रहे थे। तभी मोहारा बाइपास पर फरहद चौक के पास दो बाइक सवारों ने उनका रास्ता रोका। पहले रुपए की मांग की, रुपए नहीं देने पर बेस बैट से उन पर कई वार किए उनकी जेब से दस हजार लूटकर भाग गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *