जयपुर। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा नागपुर में आयोजित ‘जुटान’ व्यापारी सम्मेलन में कंफेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) राजस्थान के महामंत्री हेमंत प्रभाकर के नेतृत्व में प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने हिस्सा लिया। इसका उद्देश्य घरेलू बाजार को सुदृढ़ बनाना और स्वदेशी उत्पादों के निर्माण व विपणन को बढ़ावा देना था। सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कैट के राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण खंडेलवाल से मुलाकात की। प्रभाकर ने बताया कि सम्मेलन में स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता और उन्हें बढ़ावा देने के लिए कई सुझावों पर चर्चा हुई। एक प्रमुख सुझाव यह था कि व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर स्वदेशी उत्पादों के लिए एक विशेष डिस्प्ले काउंटर बने, ताकि ग्राहक आसानी से उन्हें पहचान और खरीद सकें।


