अलवर| हेल्प ऑल फाउंडेशन की ओर से कोई भूखा न सोए के संकल्प के साथ शुरू हुई पहल के एक साल पूरे होने पर समारोह हुआ। मुख्य अतिथि वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि ऐसे प्रयास समाज की आत्मा होते हैं। फाउंडेशन की ओर से प्रतिदिन शाम को कंपनी बाग के सामने 100 से 150 लोगों भोजन कराया जाता है। बीमार पशुओं को दवाएं दी जाती हैं। सर्दियों में गर्म वस्त्र देने के साथ समय-समय पर रक्तदान शिविर भी लगते हैं। इस अवसर पर चन्द्रप्रकाश सैन, विजय यादव, मुकेश कुमार, दीपक विरमानी, रूपेश कुमार, अनिल सैनी, रेखा, प्रवीण, लक्ष्मी, चुन्नू, डिंपल, संजय खंडेलवाल, हार्शित विरमानी, भीष्म शर्मा, अतुल कुमार आदि मौजूद थे।


