पीएम की 25 को प्रस्तावित बांसवाड़ा यात्रा, सचिवालय में उच्च स्तरीय मीटिंग

जयपुर | प्रधानमंत्री मोदी की 25 सितम्बर को प्रस्तावित बांसवाड़ा यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अभय कुमार ने सचिवालय में अहम बैठक लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कुमार ने कहा कि सफल आयोजन के लिए आपसी समन्वय से तैयारियों को शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने बांसवाड़ा में वीवीआईपी व अन्य के लिए आवास व्यवस्था, सभा स्थल तक पर आमजन की आवागमन व्यवस्था, चिकित्सक दल व एम्बुलेंस व्यवस्था, निर्बाध विद्युत व पेयजल आपूर्ति, चल शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। आज से सेवा पखवाड़ा, सीएम भजनलाल होंगे शामिल जयपुर |पीएम नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस (17 सितंबर) पर बुधवार को स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, ग्रामीण सेवा शिविर एवं शहरी सेवा शिविर का आयोजन होगा। इनमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल होंगे। कार्यक्रमों की शुरूआत में मुख्यमंत्री सुबह 7 बजे जयपुर के मानसरोवर स्थित सिटी पार्क में ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम में शामिल होकर सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *