पूनिया ने तालेड़ा कोर्ट में दर्ज कराए बयान

तालेड़ा (बूंदी| भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और हरियाणा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया मंगलवार को तालेड़ा न्यायालय पहुंचे। पूनिया ने 6 फरवरी 2022 को उनके साथ हुए हमले की घटना के संबंध में अपना बयान दर्ज कराया। कोटा से जयपुर प्रवास के दौरान नेशनल हाइवे पर बल्लोप गांव में पूनिया पर कांग्रेस पदाधिकारियों द्वारा किए गए हमले को उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया। न्यायालय में बयान देते हुए उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *