जयपुर | कौंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स (राजस्थान सरकार के समस्त विभागों एवं सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स का एकमात्र संघ) की कार्यकारिणी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि के बाद सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र ही शेष रहने से पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर इंजीनियर शशि शेखर शर्मा पुन: निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पदों पर इंजीनियर सुरेन्द्र सिंह राठौड़, इंजीनियर विनोद कुमार गढ़वाल एवं इंजीनियर देवेंद्र प्रसाद शर्मा, महासचिव पद पर इंजीनियर आर.सी. शर्मा, कोषाध्यक्ष पद पर इंजीनियर सुभाष चंद अग्रवाल शामिल हैं।


